फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रिजल्ट आते ही खुशी से झूमीं छात्राएं, मनाया जश्न

विज्ञापन
रिजल्ट आने के बाद उझानी के देवनागरी इंटर कॉलेज में खुशी से उछल पड़ीं छात्राएं। स्रोत- कॉलेज प्र
विज्ञापन
उझानी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर का शुक्रवार दोपहर रिजल्ट आते ही स्कूलों में बच्चों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने परिसर में ही बच्चों को रिजल्ट दिखाने की व्यवस्था की। अच्छे नंबर और मेधावियों की सूची में अपना नाम देखते ही छात्र और छात्राएं खुशी से उछल पड़ीं।
विज्ञापन

देवनागरी कॉलेज में रिजल्ट घोषित होने से पहले ही 20 से अधिक छात्र और छात्राएं आ गए थे। रिजल्ट देखने के बाद सबसे ज्यादा खुशी प्रत्यक्षा सिसोदिया को लेकर कॉलेज के शिक्षक और शिक्षिकाओं को हुई। छात्राओं ने प्रत्यक्षा के साथ जश्न मनाया। प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा ने उन्हें मिठाई खिलाई। संतोष कुमारी, श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज और अयोध्या प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षकों की टीम ने मेधावियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहले से ही फूलमालाओं का इंतजाम कर लिया। मेधावी छात्र और छात्राओं को मिठाई भी खिलाई गई।
इसके अलावा भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिवि शर्मा, पूनम सक्सेना, मीनाक्षी माथुर, अनुष्का राठौर, ज्योति पाल और अर्शी को पुरस्कृत किया गया। हाईस्कूल में मेधावी अभय और इंटर की छात्रा प्रतिभा चतुर्वेदी को प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने पुरस्कृत किया। आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज में भी कॉलेज स्तर पर मेधावियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें