फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर काेतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला की शादी 16 फरवरी 2025 को बरेली निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला ने अपने पति के शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम होने का दावा करते हुए दहेज मांगने तथा शादी में दिया जेवर आदि धोखे से लेने व नन्दोई पर संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर के आर्यसमाज इलाके के पास रहने वाली एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी हुई तो शादी वाले दिन ही उसकी ननद ने शादी में चढ़ाए गए जेवर को सुरक्षित रखने के नाम पर ले लिए। शादी के बाद वह धार्मिक अनुष्ठानों के चलते वह अपने पति से नहीं मिल पाई। इसके बाद मायके वाले उसकी विदा करा ले गए।
23 फरवरी को जब उसका पति उसे लेने आया तो दहेज में पांच लाख व कार न मिलने को लेकर रास्ते भर विवाद करता रहा। इसी कारण रात में ससुराल लौटने पर उनके बीच संबंध नहीं बन पाए। महिला के अनुसार, 24 फरवरी को जब पति से संबंध बनाने का प्रयास किया तो पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


आरोप है कि अगले दिन उसने इस बात का जिक्र अपनी सास से किया तो उसी दिन एकता नगर, बरेली में रहने वाली उसकी ननद और नन्दोई वहां आ गए। नन्दोई उसे कमरे में बुलाकर ले गया और उससे बोला- कि उन्हें उसके पति के नपुंसक होने की जानकारी है। वह चिंता न करे, उसका परिवार वह बढ़ाएंगे।
आने वाला बच्चा भी उसके पति का ही कहलाएगा। महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो सब लोगों ने एकराय होकर उसे पीटा। इसके बाद उसने मामला कोतवाली में दर्ज कराया। इसके बाद मामला समझौता केंद्र पहुंच गया। सात मई को केंद्र से बाहर आते समय उसके ननदोई ने उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर अभद्रता की। अब महिला ने एक बार फिर पति समेत अपनी ननद, ननदोई व अन्य ससुराल वालों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें