फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरेली-मथुरा हाईवे पर कोहरे में पांच वाहन भिड़े, दो क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे कोहरे के कारण बरेली-मथुरा हाईवे पर पांच वाहनों के आपस में भिड़ जाने के कारण दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें एक कार और एक ट्रैक्टर शामिल है। ट्रैक्टर तो दो टुकड़ों में बंट गया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बेहद घने कोहरे के चलते गांव मालगांव के पास हुई पहली घटना में एक डस्टर कार आगे चल रही अज्ञात रोडवेज बस से पीछे से टकरा गई। उसके पीछे चल रहा एक ट्रक भी उस कार में पीछे से घुस गया। गनीमत रही कार में सवार बदायूं जा रहे थे दाे लोग बाल-बाल बच गए।
दूसरी घटना गांव रसूलपुर के पास हुई। रोड पार कर रहे एक ट्रैक्टर को बरेली से बदायूं की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जहां ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। इस घटना में ट्रैक्टर चालक बच गया।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार और ट्रैक्टर कब्जे में लिए हैं। पुलिस का कहना है अभी किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं।

मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य बना दुर्घटना का कारण
बरेली-मथुरा हाईवे पर निर्माण कार्य तेज गति पर है। जगह-जगह रोड पर एक साइड बंद करके निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों ओर के वाहन एक ही साइड से चल रहे हैं। जिससे कोहरे में रोड पर चल रहे वाहन, रोड निर्माण पूरा होने तक बदायूं से बरेली के बीच चलना इस समय खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें