फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रभु चरन पखारत केवट प्यारा हरषि-हरषि पुलकाय सारा...

विज्ञापन
दिसौली गंज की राम लीला में राम के चरण धोते केवट। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली क्षेत्र की आदर्श रामलीला कमेटी, दिसौलीगंज के मंच पर राम केवट संवाद का रोचक मंचन किया। कलाकारों ने राधेश्याम रामायण की मधुर चौपाइयों में प्रभु चरन पखारत केवट प्यारा, हरषि-हरषि पुलकाय सारा। के माध्यम से अद्भुत दृश्य साकार कर दिया। केवट प्रभु श्रीराम के चरण पखारने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं। इस दृश्य ने दर्शकों के नेत्रों को नम कर दिया।
विज्ञापन

इधर, भरत मिलाप प्रसंग में जब भरत और श्रीराम का स्नेहिल मिलन हुआ तो पूरा परिसर जय श्रीराम और भरत जी से गूंज उठा। भावनाओं से भरे इस दृश्य ने दर्शकों के हृदय में भ्रातृ प्रेम और त्याग की गाथा को सजीव कर दिया।पूरे मंचन के दौरान कलाकारों के संवाद, संगीत और प्रकाश सज्जा ने दर्शकों को त्रेतायुग की अनुभूति करा दी। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे और रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने अगले मंचन में अधिकाधिक भक्तों से शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें