किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में सोमवार को तीन दिनी स्काउट-गाइड शिविर का धूमधाम से आगाज हुआ। पहले दिन बच्चों ने स्काउटिंग के नियमों को समझा। उन्हें खेल-खेल में जीवन जीने की कलाओं का अभ्यास भी कराया गया।
स्कूल परिसर में शिविर शुरू होने पर प्रधानाचार्या वंदना बब्बर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने बच्चों को स्काउटिंग का महत्व समझाया। कहा कि बच्चों में शिष्टाचार की भावना भी स्काउट से विकसित होती है। जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बच्चों को सैल्यूट करने, स्नान और व्यायाम की मुद्रा, दैनिक दिनचर्या, बड़ों के सम्मान और परिवार में लोगों की मदद करने के बारे में बताया।
बच्चों को जीवन की उन सभी कलाओं का अभ्यास कराया जो आगे चलकर मददगार साबित होगीं। प्रतिभागियों में निति, इजमा, समीक्षा, स्पर्श, विभु, अंश, फरहान, तनिष्का, मिहिक, क्रिश, शगुन, अनुभव, अपूर्वा, रिद्घि, आध्या, मन और अजय आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उन्हें स्काउटिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने प्रतिभागी नन्हे-मुन्ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें संस्कारवान बनने की सलाह दी।