कादरचौक। रुहेलखंड के प्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की औपचारिक शुरुआत 17 नवंबर को झंडी पूजन के साथ होगी। देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजन के बाद झंडी यात्रा निकाली जाएगी, जो गंगा तट स्थित मेला स्थल पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
यहां झंडी स्थापित कर धार्मिक आयोजन की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद 24 नवंबर को मुख्य स्नान होगा। 15 दिन तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। संवाद