फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, तीन से छिना चौकी का चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बुधवार देर रात थानों में तैनात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें तीन चौकी इंचार्ज से उनका प्रभार हटाया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने साइबर थाने में तैनात उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह को बिल्सी थाने भेजा है। डायल 112 में तैनात उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह को सहसवान कोतवाली भेजा गया है। इसके अलावा इस्लामनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक मुनेंद्र सिंह को बिल्सी, थाना फैजगंज बेहटा से मलखान यादव को मूसाझाग, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक संजय गौड़ को इस्लामनगर कस्बे का चौकी प्रभारी बनाया है।
उपनिरीक्षक हृदेश कुमार को उघैती थाने से बिल्सी, सहसवान की पैरामेडिकल पुलिस चौकी के प्रभारी सुनील कुमार से चार्ज छीनकर उसहैत थाने भेजा गया है। सिविल लाइन थाने की शेखूपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज सुशील कुमार विश्नोई को हटाकर थाने में तैनात किया है।
विज्ञापन

बिनावर थाने में तैनात उपनिरीक्षक गौरव कुमार को शेखूपुर पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया है। बिल्सी में तैनात उपनिरीक्षक रामवीर सिंह को कुंवरगांव थाने भेजा है। पुलिस लाइन से संजीव कुमार शर्मा को दातागंज कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक, दातागंज में तैनात उपनिरीक्षक संजीव कुमार का मूसाझाग थाने को किया गया ट्रांसफर निरस्त कर दिया है।
जरीफनगर की नाधा पुलिस चौकी के प्रभारी दिनेश तिवारी को भी हटाकर बिनावर थाने भेजा गया है। वहीं, सदर कोतवाली की नई सराय पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कुमार राणा को नाधा चौकी की कमान सौंपी है। बिल्सी में तैनात एसआई शैलेंद्र कुमार अब नई सराय चौकी प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें