फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसान पंचायत में उठा खाद संकट व सम्मान निधि का मुद्दा

Mon, 29 Dec 2025 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की पंचायत सोमवार को तहसील सदर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल पदाधिकारियों ने की, इसमें जिले के विभिन्न गांवों से आए किसानों ने हिस्सा लिया। बैठक में खाद की भारी किल्लत, किसान सम्मान निधि से वंचित किसान, फार्मर रजिस्ट्री में आ रही दिक्कतें, फसलों में फैल रही बीमारियां जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से छाए रहे।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव सोहनलाल ने कहा कि इस समय खेतों में गेहूं और लहटा की फसल खड़ी है, जिन्हें तुरंत खाद की जरूरत है, लेकिन सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। सोहनलाल ने कहा कि कई किसानों की जमीन का कुछ हिस्सा गलत तरीके से खराब दर्ज कर दिया गया है। जिसके कारण उनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है और वे सम्मान निधि से वंचित हैं। मंडल उपाध्यक्ष संजीव पटेल ने बदायूं-अवाला मार्ग पर खुले में कचरा डाले जाने का मुद्दा उठाया। बैठक में वीरपाल सिंह, राकेश पाल, रोहितास सिंह, महेश पाल, धर्मेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें