फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली खंड कार्यालय के आउटसोर्स कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
बिसौली सब स्टेशन परिसर में बैठे सत्याग्रही। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। विद्युत निगम के आउटसोर्स कर्मचारी बिसौली खंड कार्यालय के बाहर शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। जब तक लखनऊ में मिले आश्वासन पर उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक वह खंड कार्यालय पर सत्याग्रह करते रहेंगे।
विज्ञापन

विद्युत निगम के आउटसोर्स कर्मियों की समस्या का अब तक समाधान नहीं हुआ। इसलिए कर्मचारी अब खंड कार्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते बिसौली विद्युत खंड कार्यालय पर कर्मचारियों ने सत्याग्रह किया। कर्मचारियों काे घातक व तकनीकी कार्य न कराए जाने, वेतन भुगतान में भेदभाव न बरतने की उनकी मांग है। धरना देने वालों में राकेश, हरीश चंद्र यादव, प्रेमपाल प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, राजेंद्र सिंह, दीपक मौर्य, अभिषेक मिश्र, मेहताब मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें