रजिस्टर बनाने की कही बात
पुलिस ने कमेटी के सदस्यों से वहां पर रह रहे लोगों के नाम-पते नोट करने की बात कही है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि इससे जो लोग वहां पर रह रहे है, उनके बारे में जानकारी हो सकेगी। साथ ही बिना जानकारी के रहने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।
सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह ने बताया कि बड़े सरकार परिसर में काफी लोग अन्य जनपदों से आकर रह रहे हैं। उन लोगों को अपने-अपने जनपदों में जाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने कई ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके पास वैध आईडी नहीं थी। उनसे पूछताछ जारी है।