फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहस्वामी ने किया मकान तोड़े जाने का विरोध

Sun, 07 Jun 2015 07:07 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पंजाबी क्वार्टर संख्या दस में रहने वाले प्रताप सिंह ने जिला प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनके मकान को जिला प्रशासन ने जबरन तोड़ने की कोशिश की तो प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम से लेकर सूबे के सीएम तक को पत्र भेज चुके प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है। उनका बीएसए आफिस वाली साइड में छोटा सा घर है। इसका मानचित्र भी सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से स्वीकृत है। इसके बाद भी जिला प्रशासन उनके मकान को तोड़ने पर आमादा है। आरोप है कि जिला प्रशासन उनकी गुहार तक नहीं सुन रहा। कई बार पत्र लिखे, लेकिन डीएम ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया। एक पक्षीय कार्रवाई की जा रही है। मकान टूटने से वह बेघर हो जाएंगे।
प्रताप ने कहा है कि वह आठ और नौ जून को लखनऊ में धरने पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शित करेंगे। अगर फिर भी जिला प्रशासन को नहीं रोका गया तो वह 10 तारीख को प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर जाकर बेमियादी भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि ओवरब्रिज निर्माण होने के बाद सब-वे बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा काम कराया जा रहा है। जिनके मकान या दुकान हद में आ रहे हैं, उनको नोटिस देने के बाद तुड़वाया जा रहा है। बीते शनिवार को ही डीएम ने इस मामले में बैठक लेकर सभी को 14 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर खुद लोगों ने निर्माण नहीं हटाया तो उसे जेसीबी से तुड़वाकर उन्हीं से उसका किराया भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें