भीषण गर्मी में चेहरे को कपड़े से ढक्कर खैराती चौक से गुजरतीं स्कूटी सवार। संवाद
बदायूं। जुलाई के अंतिम सप्ताह में गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मंगलवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री दर्ज किया गया। इससे बाजारों में सन्नाटा रहा।
तेज धूप और गर्म हवा के चलते दोपहर बाद बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई। स्टेशन रोड, इंदिरा चौक, मुख्य बाजार में दोपहर एक से तीन बजे के बीच दुकानों में ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही। व्यापारियों का कहना है कि उमस के कारण ग्राहक बाहर निकलने से बच रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की 73 प्रतिशत रही। सोमवार की अपेक्षा चार डिग्री बढ़ गया है।