फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चाबी मांगने पर प्रधानाध्यापिका के पति पर शिक्षिका से धक्कामुक्की करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव नूरनगर कौड़िया स्थित संविलियन विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका और उनके अध्यापक पति पर धक्का-मुक्की कर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षिका ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षिका ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 31 अक्तूबर को वह रोजाना की तरह सुबह 8.45 बजे विद्यालय पहुंच गई थीं, लेकिन गेट बंद था। इसी बीच बच्चे और कई अभिभावक भी विद्यालय के गेट पर पहुंच गए। स्कूल बंद देखकर हंगामा करने लगे। लगभग 9:30 बजे प्रधानाध्यापिका अपने शिक्षक पति के साथ विद्यालय पहुंचीं तो उनसे कहा कि आप विद्यालय गेट की एक चाबी दे दो, ताकि वह समय से पहुंचकर विद्यालय खोल लिया करें।
आरोप है कि प्रधानाध्यापिका के पति इस पर भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट पर उतर आए। कहने लगे उनकी पत्नी प्रधानाध्यापिका हैं, जब मर्जी होगी तब आएंगी। स्कूल भी तभी खुलेगा। वह खुद भी शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष हैं, तुमको नौकरी करना सिखा देंगे। पीड़ित शिक्षिका ने प्रधानाध्यापिका के पति पर छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उधर, खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमसुख गंगवार ने कहा कि अभी हम अवकाश पर हैं। सोमवार को ऑफिस पहुचेंगे। उसी के बाद जांच कराई जाएगी।

छेड़खानी का आरोप गलत, कराया जा रहा समझौता
मामले की शिकायत मिली है। छेड़खानी का आरोप गलत है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। फैसला कराने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों को नौकरी वहीं करनी है। स्कूल की चाबी एक और बनवाकर सहायक अध्यापिका को दिला दी जाएगी। - रामकुमार सिंह, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें