फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरात जाने के दिन दूल्हे के बड़े भाई की हुई अंत्येष्टि

विज्ञापन
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव सुकटिया में मातम। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी अजय की बृहस्पतिवार की शाम सड़क हादसे में मौत के बाद गांव में मातम छा गया।परिजनों ने विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार न करने का फैसला लिया। मृतक अजय के चाचा की तहरीर पर हत्या की धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। चितरी गांव से पुलिस ने विपिन, अनुज और उनके पिता जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद परिजनों ने अजय के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अजय (24 साल) पुत्र रमेश सिंह उर्फ गुड्डू के छोटे भाई लखन की बरात जानी थी। अजय की माैत बृहस्पतिवार की शाम चितरी गांव में उस समय हुई थी, जब वह बरात का सामान लेने हजरतपुर गांव आया था। उसके साथ उसके बहनाई जितेंद्र, सगा भाई पवन और तहेरा भाई पंकज भी थे। सामान लेकर अजय कुछ आगे निकल आया था और बाकी लोग पीछे रह गए थे।
ये सभी मोटर साइकिलों पर थे। अजय की मोटर साइकिल रास्ते में चितरी गांव में इसी गांव के निवासी अनुज, विपिन और उनके पिता जितेंद्र की बाइक से टकरा गई। इस पर जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि इन लोगों का घर गांव में ही था, इससे उनके अन्य परिजन भी आ गए और अजय के साथ मारपीट शुरू कर दी, वह मारपीट के बाद वहीं बेहोश हो गया।
विज्ञापन

पीछे से अजय के भाई और बहनोई भी मोटर साइकिल से पहुंच गए। इन लोगों ने मामला जानना चाहा तो आरोपियों ने इनके साथ भी मारपीट की। गांव में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इसी समय 112 नंबर पर पुलिस को सूचना कर दी गई। इधर, अजय के घर गांव सुकटिया में भी उसके परिजनों को बता दिया गया। पुलिस पहुंची, इससे पहले ही आरोपी भाग गए।
अस्पताल ले जाते समय ही अजय की मौत हो गई। मौत की खबर से अजय के शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पुलिस इसे पहले तो दुर्घटना में मौत का मामला मानती रही, लेकिन इससे सुकटिया में अजय के परिजन नाराज हो गए। शुक्रवार सुबह उन्होंने पोस्टमॉर्टम के बाद मिली लाश का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें उनके अनुसार ही रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कही तो कई घंटे बाद उन्होंने उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान उनके गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है, जो शुक्रवार को पूरे दिन वहीं रहा।
अजय के छोटे भाई लखन की बरात प्रतापगढ़ शुक्रवार को जानी थी। बड़ा भाई होने के नाते अजय पूरी जिम्मेदारियों के साथ तैयारियों में जुटा था। परिजनों का ही नहीं, गांव वालों को भी इस घटना से बेहद दुख है।
अजय का गांव सुकटिया चंगासी गांव का मजरा है, इसलिए इसमें सात-आठ ही घर हैं। पूरे गांव में शोक की लहर है। लोग गम और गुस्से में डूबे हुए हैं। मृतक के भाई लखन की बरात भी नहीं जा सकी। सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। बड़े भावुक और गमगीन माहौल में इस दिन अजय की अंत्येष्टि कर दी गई। इसमें लगभग पूरे गांव के लोग शामिल हुए।

पिता-पुत्र समेत तीनों आरोपी भेजे जेल
हजरतपुर पुलिस ने इस घटना से संबंधित तीन आरोपी अनुज, विपिन व उनके पिता जितेंद्र निवासी ग्राम चितरी को गिरफ्तार कर उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से वह शुक्रवार को जेल भेज दिए गए। सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया पुलिस ने घटना का केस दर्ज कर लिया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें