फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

Sat, 15 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
हनुमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री हनुमान जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से शहर में भगवान हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। सुसज्जित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ समिति के सदस्यों ने रथ के आगे नारियल फोड़कर किया। हर प्रसाद मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा टिकटगंज, सर्राफा बाजार, बड़ा बाजार, नेहरू, गोपी चौक, लोटनपुरा तिराहा, अंबा टाकीज, गद्दी चौक, सुभाष चौक, पुराना बाजार, शास्त्री चौक, हलवाई चौक, मढ़ई चौक, काली सड़क, पथिक चौक होते हुए बिरूआबाड़ी मंदिर पर महाआरती के साथ विसर्जित हुई। दक्षिण काली मां की आराधना, महाकालेश्वर भस्म आरती, अद्भुत राजस्थानी, चरकुला नृत्य, श्रीराम मंदिर, ब्रज कलाकारों की लठ्ठमारी होली, काली अखाड़ा आदि की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। संयोजक उज्जवल गुप्ता, राकेश गुप्ता, धीरज सक्सेना, सुभाष शर्मा, हरिओम पाठक, अभिषेक रस्तोगी, दिनेश भारद्वाज, शिवकुमार वर्मा, नितेश, प्रदीप, सुशांत, आयुष, वरुण, अमित अरोड़ा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें