फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विकास के बूते पर सत्ता में लौटेगी सरकार’

Sun, 04 Sep 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
‘विकास के बूते पर सत्ता में लौटेगी सरकार’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सांसद धर्मेंद्र ने सहसवान में किया कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित
योजनाओं का सीधा लाभ गरीब, किसान, बुनकर, युवाओं तक पहुंचा
 समाजवादी पार्टी के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में सासंद धर्मेंद्र यादव ने सरकार की उलब्धियों को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करें। आने वाले विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी विकास के दम पर लड़ेगी और प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी। 
रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भीड़ देखकर पार्टी नेताओं के चेहरे खिल उठे। यहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में जितनी भी योजनाएं संचालित कीं, उनका सीधा लाभ जनता को मिला। खास कर गरीब किसानों, मजदूरों और बुनकरों का खास ध्यान रखा गया। महिलाओं के उत्थान के लिए महिला सशक्तिकरण योजना चलाई गई। इस योजना से तमाम महिलाएं लाभाविंत हुईं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पुन: विकास के दम पर सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन

राज्यमंत्री ओमकार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव होता है। वह पार्टी भी उतनी ही मजबूत होती है, जितना पार्टी कार्यकर्ता। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव में जुट जाने की अपील की। सम्मेलन को जिला अध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, ब्रजेश यादव, हाजी नूरउद्दीन, वाहिद खां आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर वासित अली, खलीक अहमद खां, नेमसिंह यादव, शोएब नकवी, बॉवी गौतम, फारुक कुरैशी, उमेश, प्रतिपाल यादव, मनोज यादव, राहुल यादव, नरोत्तम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-----
‘हाथ काट देंगे, जुबां खोली तो मुंह सिल देंगे’
शेखूपुर विधायक के विवादित बोल
 सपा विधायक आशीष यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कड़वे बोल बोल दिए। कहा कि अगर कोई सपा कार्यकर्ता पर हाथ उठाता है तो हाथ काट देंगे और जुबां खोली तो मुंह सिल देंगे। यह बात शेखूपुर विधायक ने सांसद धर्मेंद्र यादव की मौजूदगी में कही। कार्यकर्ताओं ने विधायक के इस बयान पर खूब तालियां भी बजाईं। विधायक ने सांसद धर्मेंद्र यादव को बदनाम करने वालों को भी नसीहत दी। आशीष के इस बयान की राजनीतिक खेमों में काफी चर्चा हो रही है। शेखूपुर के सपा विधायक आशीष यादव इस्लामियां इंटर कॉलेज में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बोलने पर आए तो मर्यादा भी भूल गए। यही नहीं कार्यकर्ताओं से उन्होंने पूछा कि क्या आप लोग सांसद की खिलाफत बर्दाश्त करोगे, इस पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहित होकर कहा नहीं। हाथ काटने और मुंह सिलने संबंधी आशीष के बयान ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। अब इस बयान की क्लीपिंग वॉयरल हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें