बदायूं। फैजगंज बेहटा थानाक्षेत्र से रविवार रात इंसानियत को शर्मसार करने देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ युवकों की भीड़ एक युवती को घेरकर दौड़ाते नजर आ रही है।
अशोभनीय टिप्पणी करके उससे बदसलूकी की जा रही है। वह चेहरे को छुपाने का प्रयास कर रही है, लेकिन युवक उसके हाथ को चेहरे से खींचते नजर आ रहे हैं। भीड़ के आगे युवती पूरी तरह बेबस दिख रही है। वीडियो फैजगंज बेहटा के गांव मुड़िया धुरैकी का बताया जा रहा है। एसओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। संवाद