दहगवां। खेत में घर बनाने के लिए भरी गई नींव को कुछ लोगों ने उखाड़ दिया। साथ ही अगले दिन कोठरी में आग लगा दी। जिससे हजारों का भूसा, उपले व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
थाना जरीफनगर के ग्राम आदमपुर निवासी उर्वेश ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके खेत में मकान बनाने के लिए भरी गई नींव को शनिवार को उखाड़ दिया और उसमें से निकलीं ईटें भरकर ले गए।
इसके बाद अगले दिन रविवार की रात करीब एक बजे वहीं बनीं उनकी कोठरी में भी आग लगा दी। जिससे उसमें रखा टॉवर का सोलर पैनल, उपले, भूसा आदि जलकर नष्ट हो गया। इस संबंध में जरीफनगर थानाध्यक्ष से कई बार फोन लगाकर बात करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं उठा। संवाद