बिचोला गांव में मुनेंद्र के घर परिवार को सांत्वना देते भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव
बदायूं। भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी फैक्टरी के मलबे में दबे मुनेंद्र के परिजनों से सोमवार को मुलाकात की। उन्होंने भाइयों से पूरी जानकारी ली। उनको सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद की। परिवार के साथ हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
उझानी की मेंथा फैक्टरी में लगी भीषण आग अभी भी सुलग रही है। एक मजदूर मलबे में दब गया था। अब तक उसका कोई सुराग नहीं है। सोमवार को पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता जितेंद्र यादव बिचोला निवासी कर्मी मुनेंद्र यादव के घर पहुंचे और परिवार से मिलकर सांत्वना दी। परिवार को ढांढस बंधाया और पूरी मदद करने का आश्वासन भी दिया। अधिकारियों को फोन कर जल्द से जल्द मुनेंद्र को ढूंढने के लिए कहा। अपनी ओर से उनकी पत्नी रेखा देवी को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और कहा कि आगे भी हर परेशानी में परिवार के साथ खड़े रहेंगे।