फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ग्राम समाज की भूमि पर भरी नींव हटेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के कसेर पनौटा गांव में ग्राम समाज की भूमि को लेकर चल रहे विवाद में प्रशासन ने स्पष्ट रुख अपनाया है। राजस्व विभाग की पैमाइश में विवादित स्थल ग्राम समाज की भूमि पाए जाने के बाद तहसील प्रशासन ने मौके पर भरी गई नींव हटवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिसौली तहसीलदार विजय शुक्ला ने बताया कि जिस जमीन पर दोनों पक्ष कब्जे का दावा कर रहे हैं, वह ग्राम समाज की भूमि है। दोनों पक्षों ने जिन खसरा नंबरों का बैनामा कराया है, वे अलग स्थान से संबंधित हैं। संबंधित पक्ष अपने-अपने बैनामे की भूमि पर कब्जा लें। उन्होंने कहा कि ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं रहने दिया जाएगा और भरी गई नींव हटाने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें