ककोडा मेला स्थल से मेला समापन के बाद देवी मंदिर की झंडी ककोड़ा देवी मंदिर पहुंची। संवाद
कादरचौक। रुहेलखंड का मिनी कुंभ ककोड़ा मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया।
ककोड़ा मेला से झंडी को उठाकर वापस ककोड़ वन देवी मंदिर में स्थापित किया गया। यहां बता दें कि आठ नवंबर को झंडी ककोड़ वन देवी मंदिर से लाकर गंगा तट पर स्थापित की गई थी। श्रद्धालुओं का कहना है कि मां ककोड़ देवी की कृपा से मेला इस बार भव्य रहा।
मान्यता है कि ध्वज पताका से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। वहीं दूसरी ओर गंगा तट पर मेला के समापन के बाद दूर-दूर तक पॉलिथीन के साथ ही कचरा बिखरा पड़ा है, जिसे शुक्रवार को भी सफाई कर्मी साफ करने में लगे रहे।। मेलास्थल पर अभी टेंट का सामान और खेल तमाशे का सामान बचा है, लेकिन अब बिजली व्यवस्था और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं रह गई है। संवाद