फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: करवाचौथ का पहला व्रत... समर्पण के साथ उपहार भी

विज्ञापन
पहली करवाचौथ पर पत्नी मिल्की को उपहार देते पति प्रद्युम्न। संवाद
विज्ञापन
उझानी। पति की दीर्घायु की कामना को समर्पित करवाचौथ की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पहली बार व्रत रखने वाले नवयुगल ने एक- दूसरे के प्रति समर्पण भाव का इजहार करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। उपहार में सोने की अंगूठी तो कोई हीरे का सेट देगा।
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली विवाहिताओं ने अपने- अपने परिवार की महिलाओं से त्योहार का महत्व समझा। फिर पतियों से मशविरा भी किया। शुक्रवार को करवा चौथ पर किसी ने निर्जला व्रत का संकल्प ले लिया तो कोई सरप्राइज देने के मूड में है। चांद का दीदार करने से पहले वह सोलह शृंगार करेंगी। त्योहार को लेकर बुजुर्ग शांति देवी कहती हैं कि करवाचौथ का व्रत पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है। ऐसा भी नहीं कि पति का कोई दायित्व नहीं बनता। वह भी अपने जीवनसाथी को ताउम्र समर्पण भाव का विश्वास दिलाता है। उपहार अपनी सामर्थ्य के अनुसार दिया जाता है। जीवन भर उसे पति का साथ मिले... इससे बड़ा कोई दूसरा उपहार नहीं होता।


तान्या को सिद्धांत देंगे हीरे का सेट
- सिद्धांत गोयल की शादी इसी साल तान्या संग हुई है। पहली बार करवाचौथ व्रत रख रहीं तान्या को लेकर सिद्धांत कहते हैं कि उन्हें जो भी दूं, वह कम है। फिर भी वह पत्नी को हीरे का सेट भेंट करेंगे। बोले- तान्या ने कुछ मांगा नहीं है। उन्हें उनकी मनपसंद मिठाई भी खिलाएंगे।
विज्ञापन

-

ध्रुव की दुआओं में दिव्यांशी का नाम
- ध्रुव तुलस्यान करवाचौथ पर पत्नी दिव्यांशी को उपहार की बजाय विश्वास और समर्पण का कुछ ऐसा उपहार देना चाहते हैं जो बेमिसाल हो। बोले- क्या दूं उस स्त्री को, जिसने मेरे जीवन को अर्थ दिया। तोहफे की क्या जरूरत है, मेरी तो हर दुआ में उसका नाम है।


मुस्कान को भेंट करेंगे अंगूठी
- दिवस गर्ग ने बताया कि करवाचौथ पर व्रत रखने के लिए उनकी पत्नी मुस्कान उत्साह से सराबोर हैं। एक दिन पहले ही कह दिया था कि व्रत निर्जला होगा। चंद्रमा के दर्शन के बाद जब वह उन्हें मिष्ठान खिलाएंगे और सोने की अंगूठी भेंट करेंगे। मुस्कान ने कोई डिमांड नहीं की है।
-
करवाचौथ पर पत्नी को दिया उपहार
पहली करवाचौथ पर शहर के मोहल्ला आदर्श नगर के रहने वाले प्रद्युम्न ने अपनी पत्नी मिल्की को उपहार भेंट किया। उपहार पाकर पत्नी का चेहरा खुशी से खिल गया। पत्नी मिल्की ने बताया कि वह पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करेंगी।

पहली करवाचौथ पर पत्नी मिल्की को उपहार देते पति प्रद्युम्न। संवाद

पहली करवाचौथ पर पत्नी मिल्की को उपहार देते पति प्रद्युम्न। संवाद

पहली करवाचौथ पर पत्नी मिल्की को उपहार देते पति प्रद्युम्न। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें