फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सरकारी केंद्र पर खरीद न होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। क्षेत्र में ज्यादातर किसानों ने पीआर-26 धान की खेती की है लेकिन सरकारी केंद्र पर मोटा धान पीआर-13 खरीदा जा रहा है। इससे किसानों को कोई लाभ नहीं हो पा रहा है। कंबाइन से धान कटवाए जाने के कारण धान में नमी अधिक है। जिन किसानों ने पीआर-13 धान किया भी है, वे नमी होने के कारण घाटे में हैं। भटौली के किसान सुनील गुप्ता ने बताया कि उनके 70 बीघा धान हैं लेकिन सरकार जिस वैरायटी के धान खरीद रही है, उस वैरायटी का नहीं है। डहरपुर के जोगेंद्र, सर्वेश और पूरन सिंह ने बताया कि उनके धान में नमी होने के कारण दाम कम मिल रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद में धान 2379 रुपये प्रति क्विंटल है। आढ़त पर 1700 रुपये के हिसाब से खरीदा जा रहा है। किसान मजबूरी में आढ़तियों को ही धान बेच रहे हैं। सेंटर इंचार्ज मधु यादव ने बताया कि मोटे चावल के लिए ही धान खरीद के निर्देश है। किसान बहुत कम मात्रा ही धान लेकर आकर रहे हैं। इसलिए खरीद बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें