फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्राओं ने ली सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ

विज्ञापन
बदायूं शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। स्रोत महाविद
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत छात्राओं को सत्यनिष्ठा व ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। छात्राओं को दैनिक जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने, भ्रष्टाचार से दूर रहने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संध्या सक्सेना के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की इस वर्ष की थीम ‘प्रोबिटी फॉर प्रॉस्पेरिटी’ (समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा) रही। शपथ के माध्यम से छात्राओं को ईमानदारी और पारदर्शिता के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही समाज में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नैतिक चेतना विकसित करना और उन्हें जिम्मेदार, जागरूक एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान छात्राओं ने सत्यनिष्ठा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रो. मनोज कुमार, डॉ. वंदना, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. भावना, रोहित कुमार, सचिन कुमार, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें