फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता चार नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देशों पर जिला विज्ञान क्लब की ओर से चार नवंबर को जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में होगी। इसमें जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में कक्षा नौ से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत विज्ञान मॉडलों का मूल्यांकन किया जाएगा। उत्कृष्ट विज्ञान मॉडलों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5,000 रुपये, द्वितीय स्थान वाले को 3,000 रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त 1,000 रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें