फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेट्रोल पंप मैनेजर को गोली मारने में अज्ञात के खिलाफ पिता ने लिखाई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता के पेट्रोल पंप के मैनेजर के गोली लगने से घायल होने के मामले में पीड़ित के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर, घायल का मेडीकल काॅलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिला संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव दुबारी कलां निवासी राम निवास शर्मा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनका पुत्र राजीव शर्मा ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता के अली पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। मंगलवार को वह पंप से पहले एक ढाबे के सामने खेत में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।
अपराह्न करीब एक बजे सुभाष गुप्ता के पुत्र नमित गुप्ता ने फोन पर बताया कि उनके पुत्र को गोली लगी है। इसके बाद वह अपने पोते अंशुल के साथ सहसवान आए। उनके घायल पुत्र के पास तमंचा भी पड़ा मिला था। उनका कहना है कि अज्ञात ने गोली मारकर उनके पुत्र को घायल कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। राजकीय मेडिकल काॅलेज में घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें