फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने 36 घंटे बाद किया व्रत का पा

विज्ञापन
बदायूं के कछला गंगा घाट पर पूजा क सामान लिए खड़ी महिला। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
कछला। लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हो गया। कछला गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। पूरा घाट छठ मैया के गीतों और जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन


रविवार शाम व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। कुष्ठ आश्रम की सभी महिलाएं रात भर घाट पर भजन-कीर्तन करती रहीं। सोमवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही महिलाएं अपने परिवार के साथ घाट पर पहुंचीं। उन्होंने बांस के सूप में ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल और अन्य पूजा सामग्री सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जैसे ही सूर्य की पहली किरण निकली, महिलाओं ने नदी के जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान शहर से कई परिवार भी कछला घाट पर पहुंचे। कछला के कुष्ठ आश्रम में रह रहीं 12 महिलाओं ने भी पूरे विधि-विधान से पूजा कर अर्घ्य दिया। आश्रम की महिलाओं के लिए स्थानीय लोगों ने पूजा सामग्री और प्रसाद की व्यवस्था की हुई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से घाट पर सफाई, रोशनी और पेयजल के इंतजाम किए गए थे। गोताखोर भी तैनात किए गए थे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। राजेश्वरी देवी ने बताया कि छठ का व्रत बेहद कठिन होता है, लेकिन छठ मैया की कृपा से यह आसानी से पूरा हो जाता है। यह पर्व शुद्धता, संयम और आस्था का प्रतीक है। अर्घ्य के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया।

बदायूं के कछला गंगा घाट पर पूजा क सामान लिए खड़ी महिला। संवाद- फोटो : udhampur news

बदायूं के कछला गंगा घाट पर पूजा क सामान लिए खड़ी महिला। संवाद- फोटो : udhampur news

बदायूं के कछला गंगा घाट पर पूजा क सामान लिए खड़ी महिला। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें