फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसान की हत्या कर शव बंद ईंट-भट्ठे के पास फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (रिसौली)। बिल्सी थाना क्षेत्र के रिसौली गांव में किसान की हत्या कर शव बंद ईंट-भट्ठे के पास फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिलने से किसान के मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रिसौली गांव के मोहल्ला मोहन पट्टी निवासी रमाकांत जाटव (55) पुत्र नेतराम घर से करीब 11 बजे खेतों पर फसल की रखवाली करने गए थे। उनकी पत्नी ओमवती और बेटा वीनेश दूसरी मंजिल पर सोने चले। मंगलवार तड़के रमाकांत घर नहीं पहुंचे। वहीं, परिवार के लोग जब दूसरी मंजिल से नीचे उतरकर आए तो वह वहां भी नहीं दिखे। दरवाजा बाहर से बंद था।
परिजनों के आवाज लगाने पर पड़ोसी राजेश ने दरवाजा खोला। इसके बाद परिजन किसान की तलाश में जुट गए। इधर, गांव के बंद पड़े ईंट-भट्ठे के समीप एक सांड़ के मरने की जानकारी पर वहां ग्रामीण पहुंचे तो समीप ही रमाकांत का शव पड़ा था। सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताई। सूचना पर बिल्सी इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बिल्सी थाने के क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि मृतक की पत्नी ओमवती की तहरीर के आधार पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें