फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नकब लगाकर किराने की दुकान से 2.10 लाख नगदी और सामान चोरी

विज्ञापन
मुजरिया में किराने की दुकान में चोरों द्वारा दीवार पर लगाया गया नकब। संवाद
विज्ञापन
मुजरिया। मुजरिया थाना क्षेत्र के बितरोई चौराहे पर स्थित किराना की दुकान में नकब लगाकर चोर 2.10 लाख रुपये और सामान चुरा ले गए। व्यापारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुलुआ ठहर निवासी योगेश कुमार पुत्र नाथूलाल की मुजरिया में बितरोई चौराहा पर किराने की दुकान है। वह सोमवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने दुकान के जीने की दीवार में नकब लगाकर चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह व्यापारी को दुकान पहुंचने पर हुई।
व्यापारी के मुताबिक, चोर गल्ले से 2.10 लाख रुपये और कुछ सामान चुरा ले गए हैं। मुजरिया थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच कर चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें