फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार जोन और सात सेक्टरों में बांटा गया मेला क्षेत्र

विज्ञापन
ककोड़ा मेले में बनाई जा रही पुलिस की कोतवाली का चल रहा काम। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। ककोड़ा मेले की तैयारियां तेज हो गईं हैं। गंगा तट पर आयोजित होने वाले इस परंपरागत मेले के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली अस्थायी कोतवाली की बाउंड्री का निर्माण सिरकी से प्रारंभ हो चुका है। इस बार का मेला क्षेत्र चार जोन और सात सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में ग्राम पंचायत और नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। इसके साथ ही नोडल अधिकारियों के माध्यम से सफाई व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।
मेले के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से इस अस्थायी कोतवाली की स्थापना की जाती है। अधिकारियों के अनुसार, दीपावली तक आगरा से आने वाले टेंट लगाने का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा, जिससे मेला स्थल की रौनक और दिव्यता और बढ़ जाएगी। सभी कर्मियों को मेला पहचानपत्र और वर्दी दी जा रहीं हैं। बता दें कि मेले के सभी रास्ते लगभग बनकर तैयार हैं।
विज्ञापन


एक से 13 नवंबर तक चलेगा मेला
मेले का आयोजन 1 नवंबर से 13 नवंबर तक होगा, जबकि 29 अक्तूबर को झंडी पूजन के साथ मेले की औपचारिक शुरुआत होगी। मुख्य स्नान 5 नवंबर को संपन्न कराया जाएगा।


स्नान घाटों पर अंकित रहेंगे नाविकों और गोताखोरों के मोबाइल नंबर
सुरक्षा के दृष्टिगत वॉच टावर, ड्रोन और सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। मेले में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रहीं हैं। नाविकों और गोताखोरों के मोबाइल नंबर स्नान घाटों पर अंकित किए जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके। इसके अलावा, मेले में कंट्रोल रूम, हैंडपंप, पीने के पानी के टैंकर, मोबाइल शौचालय और अस्थायी सामुदायिक शौचालयों की भी व्यवस्था की जा रही है। निजी व सरकारी कैंपों में भी स्वच्छता और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें