बदायूं। जिले में उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पद के लिए 11 केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
जिले में गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज में एक-एक सेंटर बनाया गया, जबकि श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में दो केंद्र बनाए गए हैं।
एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक होगी। इसमें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 500 मीटर के दायरे में फोटो स्टैंड की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए है। परीक्षा में 4601 अभ्यर्थी शामिल होंगे।