फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ब्लॉक गेट पर जलभराव, परेशान लोगों ने गंदे पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जगत ब्लॉक गेट से जभराव से निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
जगत। ब्लॉक मुख्यालय की नई बस्ती अहिल्याबाई नगर में ब्लॉक गेट के पास करीब दो से तीन फुट तक पानी भरा है। इससे पांच हजार आबादी दुश्वारियां झेल रही है। जलभराव के कारण लोगाें को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस्ती से निकलने वाले मुख्य रास्ते पर जलभराव है। इससे महिलाओं को बच्चों को दवा दिलाने के लिए अस्पताल जाने के दौरान दो से तीन फुट गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं बच्चे और बुजुर्ग पानी में गिर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने समस्या को लेकर कई बार वीडियो बनाकर एवं शिकायतें भेजकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया, लेकिन अब तक उनकी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लगातार जलभराव के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. महेंद्र पाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हुई तो क्षेत्रवासी भूख हड़ताल करेंगे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था कर जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सके। इस दौरान मुनेश पाल, राकेश, अमित, मुकेश, माखन, अनेक पाल, मुनीश, अनिल, राकेश, धर्मेंद्र, हीरालाल सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें