विकास खंड हैदलपुर के प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूल हैदलपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया।
इस मौके पर शशीबाला, मनीष कौशिक, संगीता वर्मा, श्रीकृष्ण, निर्मला देवी, नरेंद्र कुमार, सोनिया, कमलेश आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार कादरचौक के प्राइमरी स्कूल निधानपुरा में रैली निकाल जागरूक किया। बच्चों ने शिक्षा संबंधी नारे भी लगाए। इस मौके पर परमवीर सिंह दीवला, छाया शर्मा, रतनलाल, ज्ञानसिंह, भगवान देवी, पार्वती देवी, राजपाल आदि मौजूद रहे। प्राइमरी स्कूल रेबा में भी बच्चों ने लोगों को जाग्ररूक किया। शिक्षक रनवीर सिंह, मधुबाला, नरेशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
इधर, म्याऊ के गौंतरा स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल नामांकन कराने पर जोर दिया। हर बच्चे का है अधिकार, पूरी शिक्षा पूरा प्यार, अंधकार को दूर भगाओ, शिक्षा का उजियारा लाओ, शिक्षा का हथियार उठाओ भ्रष्टाचार समूल मिटाओ आदि नारे भी गाए। इस मौके पर कमलेश, भीकेराम, पार्वती देवी, संतोष कुमारी, सेवाराम, सुनीता देवी, मुकुल कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
सालारपुर। न्याय पंचायत लाही फरीदपुर में भी बच्चों ने ग्रामीणों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। बीईओ रमेश चंद्र जौहर ने भी शिक्षा के मायने बताए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद जमा खां आदि मौजूद रहे। वहीं प्राइमरी स्कूल इनायत गंज में रैली निकालने के दौरान सुरेंद्र सिंह, सुखलाल श्रीवास्तव आदि रहे।
बिल्सी। विकास क्षेत्र के गांव बांसबरोलिया स्थित प्राइमरी एवं जूनियर स्कूलों के बच्चों ने गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक
किया। ग्राम प्रधान चेतराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रामसेवक, सत्यपाल, प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विशन स्वरुप दीक्षित, अखिलेश कुमार आदि का सहयोग रहा। वहीं विकास खंड सहसवान क्षेत्र के गांव रफतपुर बंजरा स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने भी गांव में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो रैली निकाली। प्रंबध समिति के अध्यक्ष हरवीर सिंह ने हरी झंड़ी देकर रैली को रवाना किया। प्रधानाध्यापक वीरेश कुमार सिंह, भूपाल सिंह, देवदयाल, सुरेश गिरि, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।