रामलीला में सती नाग चंपा नाटक का मंचन करते कलाकार। संवाद
बदायूं। गांधी ग्राउंड में श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से रामलीला का आयोजन किया गया जा रहा है। सोमवार को बिहार से आए कलाकारों ने सती नाग चंपा के नाटक का मंचन किया।
गांधी ग्राउंड में तेजी से दुकानें लगना शुरू हो गईं हैं। वहीं झूलों की तैयारी पूरी हो गई है। बड़ा चरख, मिक्की माउस समेत छोटे बच्चों के लिए तमाम झूले लग गए हैं। कमेटी अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि दो अक्तूबर को शिव विवाह शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है। शिव विवाह शोभायात्रा अपने परंपरागत रास्तों से होकर निकाली जाएगी, जो शाम गांधी ग्राउंड में पहुंचकर समाप्त होगी। मंगलवार को सती अनुसूइया का मंचन किया जाएगा। संवाद