इस्लामनगर क्षेत्र में कांबिंग करती वन विभाग की टीम। संवाद
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों में भेड़िया क्षेत्र में होने की आशंका को लेकर दहशत है। किशोरियों पर जंगली जानवर द्वारा हमले के बाद दूसरे दिन सोमवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने भेड़िया होने से इनकार करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है।
थाना क्षेत्र के गांव सैफुल्लागंज में रविवार शाम किशोरी कामिनी और स्वाति पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। ग्रामीणों का दावा था कि भेड़िए ने हमला किया है। इसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची थी, लेकिन रात होने के चलते लौट आई थी। सोमवार को फिर से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगचिह्न देखें। टीम ने भेड़िया होने से इनकार किया है।