फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहली बरसात में ध्वस्त हो गया निर्माणाधीन नाला

विज्ञापन
बिल्सी रोडवेज बस स्टैंड के पास बन रहा वह नाला जो बरसात में गिर गया। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर पालिका परिषद की ओर से रोडवेज बस स्टैंड के समीप बनवाया जा रहा नाला प्री मानसून की पहली बरसात में ही ढह गया। नगर के लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण की गुणवत्ता की जांच की जानी चाहिए। यह एक बरसात ही नहीं झेल पाया। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

बस स्टैंड को जोड़ने वाले गांव अगोल रोड से भैंसोर नदी तक नाले का निर्माण नगर पालिका परिषद की ओर से कराया जा रहा है। यह नाला पहले से ही था लेकिन लोगों ने कूड़ा करकट डालकर उसे दबा दिया था। साथ ही जगह-जगह ध्वस्त भी हो गया था। इसलिए उसके स्थान पर नया निर्माण के लिए पिछले एक माह नगर पालिका परिषद ने 24 लाख रुपये जारी किया। उस धनराशि से करीब 200 मीटर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार रात हुई बरसात में नाला निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल दी और वह धराशायी हो गया। नगर के लोगों ने जब सुबह देखा तो इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाया। लोगों ने कहा कि नाला निर्माण की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए।
नगर पालिका परिषद की चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर ने बताया कि अभी नाला निर्माणाधीन है। नगर पालिका तभी इसका भुगतान करेगी, जब नाला निर्माण का काम ठेकेदार पूरा करा देगा। निर्माण पूरा होने तक इसकी सारी जिम्मेदारी ठेकेदार की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें