फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समाधान दिवस में 62 शिकायतें आईं, आठ का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
जलालाबाद के भगवान परशुराम जन्मस्थली में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीएम धर्मेंद्र प्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को यहां आकर तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए 62 फरियादियों की सुनवाई की और उनमें से आठ मामलों का तत्काल निस्तारण कराया।

समाधान दिवस में जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता को मौके पर जरूर बुलाएं और उसके साथ फोटो भी लें, ताकि शिकायतकर्ता को यह कहने का मौका नहीं मिले कि निस्तारण उचित तरीके से नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायतें अनावश्यक लंबित रखने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सेवा पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी।
-
भगवान परशुराम जन्मस्थली के निर्माण कार्यों का डीएम ने लिया जायजा

भगवान परशुराम की जन्मस्थली पहुंचे डीएम ने रामताल में पानी की सफाई, सीढि़यों, मार्ग और नाले का निर्माण कार्य देखा। बाद में जन्मस्थली प्रांगण में बहुउद्देशीय दो मंजिला भवन और शौचालय के चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने निर्माणदायी संस्था यूपीपीसीएल के अवर अभियंता रवि दुबे को निर्माण कार्य में तेजी लाने, भविष्य में होने वाले निर्माण कार्यों का नक्शा तत्काल मंगवाने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
अवर अभियंता ने डीएम को बताया कि दिल्ली के मानचित्रकार द्वारा तैयार किया गया नक्शा अभी उपलब्ध नहीं हो सका है। जिस हिस्से का नक्शा मिला, वहीं काम कराया जा रहा है और इसी वजह से कार्य तेज गति से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसपी सौरभ दीक्षित, जन्मभूमि प्रबंध समिति से जुड़े विनोद चंद्र शर्मा, गोपाल द्विवेदी, मनोज अग्निहोत्री, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें