पुवायां। गांव सकरापुर में एक धर्मस्थल का बिना अनुमति निर्माण करने की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के पहुंचने पर निर्माण करा रहे लोगों ने खुद ही निर्माण तोड़ दिया।
सकरापुर के कुछ लोगों ने गांव में बिना अनुमति धर्मस्थल बनाए जाने पर हिंदू युवा संगठन (अ) के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा को जानकारी दी थी। अवनीश मिश्रा ने शनिवार को पुलिस से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची और निर्माण करा रहे लोगों से अनुमति दिखाने के लिए कहा। काेई अनुमति न होने पर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही तो निर्माण करा रहे लोग खुद ही निर्माण तोड़ने पर सहमत हो गए। कुछ ही देर बाद निर्माण तोड़ा जाने लगा तो पुलिस लौट आई।
कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि निर्माण करा रहे लोग खुद ही निर्माण हटाने पर सहमत हो गए हैं। संवाद