फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन दिन होगी अतिरिक्त बिजली कटौती

Sat, 05 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 छह नवंबर से शुरू किया जाएगा अनुरक्षण का काम 
विज्ञापन

रोज दिन में आठ से 12 बजे तक गुल रहेगी बिजली
 जिले को तीन दिन अतिरिक्त बिजली कटौती का सामना करना होगा। छह नवंबर से आठ नवंबर तक रोज दिन में आठ से 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। ऐसा अनुरक्षण कार्य के चलते होगा। अनुरक्षण का काम पूरा होने के बाद लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से छुटकारा मिल लाएगा। बदायूं के साथ बिजली कटौती संभल जिले के बबराला में भी की जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड शनिवार को उसावां, बिसौली, बिल्सी, उझानी और शहर के साथ संभल के बबराला में अनुरक्षण का काम कराएगा। काम तीन दिन तक चलेगा। इस दौरान दिन में आठ बजे से 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। अनुरक्षण के चलते जिले के ज्यादातर इलाकों में तीन दिन तक बिजली कटौती होगी। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि जिला मुख्यालय को 24 और देहात इलाकों को 18 घंटे तक बिजली देने के लिए विभाग यह तैयारी कर रहा है। काम पूरा होने के साथ ट्रिंपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से  निजात भी मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें