फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न पहनने  पर कटेगा चालान

Sat, 05 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। 
विज्ञापन
यातायात माह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यातायात माह का डीएम ने किया शुभारंभ, जागरुकता रैली निकाली
विज्ञापन

बिना हेलमेट चलने वाले पुलिस कर्मियों का भी काटा जाएगा चालान
आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य के चलते नवंबर में यातायात माह मनाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों से वाहन का चालान काटते हुए जुर्माना भी वसूला जाएगा।
शनिवार को यातायात माह का शुभारंभ के लिए पुलिस लाइन परिसर से स्कूली बच्चों की जन जागरुकता रैली भी निकाली गई। डीएम पवन कुमार और एसएसपी महेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। पुलिस लाइन से निकली रैली इंदिरा चौक, कश्मीरी चौक, लावेला चौक, अंबेडकर पार्क होती हुई वापस पुलिस लाइन प्रांगण पर रूकी। इस दौरान जनता को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरुक किया। इससे पूर्व डीएम कुमार ने बच्चों को बताया कि असावधानी के कारण ही विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाएं घटित होती हैं, इसलिए यातायात के नियमों की जानकारी होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तमाम नाबालिग बच्चें दोपहिया वाहन चलाते देखे जाते हैं। उनके अभिभावकों को चाहिए कि वह छोटे बच्चों को वाहन न चलाने दें। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है, इसलिए वाहन चलाने से पूर्व हेलमेट पहनने और लाइट, ब्रेक आदि जरूर चेक किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी महेंद्र कुमार ने कहा कि बिना हेलमेट पहनने पर आम जनता का तो चालान कर जुर्माना वूसला जाता है, लेकिन पुलिस कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि अब बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने पर पुलिस कर्मियों से जुर्माना वसूल करने के साथ ही चालान भी किया जाएगा। बच्चे देश का भविष्य होते हैं, इसलिए उन्हें अपने जीवन से खिलवाड़ न करते हुए यातायात नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर एसपी आरए संजय राय, सीओ सिटी आनंद कुमार पांडे, सीओ दातागंज श्योराज सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें