फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक पर 25 हजार जुर्माना

Sun, 10 Jan 2016 08:04 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सूचना आयुक्त ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है। यह जुर्माना तय समय में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचनाएं न देने पर बोला गया है।
विज्ञापन

इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी के लव कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कुछ सूचनाएं मांगी थीं। मगर तय समय में सूचनाएं नहीं दी गईं। लव कुमार ने इसकी शिकायत राज्य सूचना आयुक्त से की। राज्य सूचना आयुक्त ने मार्च 2015 में जिविनि को सूचनाएं देने का आदेश दिया। इस आदेश का भी पालन नहीं हुआ। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए राज्य सूचना आयुक्त के कुबरा ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है।
इधर, मौजूदा जिला विद्यालय निरीक्षक वीना यादव का कहना है कि ये पहले का मामला है। इस मामले में जब राज्य निर्वाचन आयोग ने सूचनाएं मांगी वो आयोग को उपलब्ध करा दी गईं। जहां तक जुर्माने का सवाल है तो वह तत्कालीन डीआईओएस पर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें