जनवरी माह में गरीबों के लिए अनाज का आवंटन कर दिया गया है। इसका वितरण भी शुरू हो चुका है। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यदेव ने बताया है कि इस माह के अवशेष अनाज का उठान फरवरी के खाद्यान्न के साथ होगा। इसी के साथ वितरण कराया जाएगा। इस संबंध में सभी एसडीएम को खाद्यान्न उठान कराने के लिए कहा गया है।
संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है कि एपीएल, बीपीएल श्रेणी में अतिरिक्त गेहूं और चावल का आवंटन जनवरी से जारी किया गया है। आवंटन उठान की तारीख भारत सरकार के निर्देश प्राप्ति के 30 दिन के अंदर है। शेष महीनों का उठान भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार होगी। निर्धारित तारीख पर आवंटन शत-प्रतिशत उठान सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक दशा में निर्धारित गुणवत्ता के साथ उसका वितरण किया जाए। इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अनाज का डायवर्जन और कालाबाजारी न हो सके। वितरण पर्यवेक्षक अधिकारी की निगरानी में ही किया जाए।
00
मिलेगा 14 किलो अनाज
बदायूं। माह जनवरी और फरवरी में जनवरी के अवशेष गेहूं को शामिल करते हुए प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर 14 किग्रा खाद्यान्न एपीएल कार्डधारक को प्रति राशन कार्ड पर दिया जाएगा। मार्च में इसे नियमित किया जाएगा। मार्च में बीपीएल कार्ड धारकों को चार किग्रा गेहूं, सात किग्रा चावल प्रति राशन कार्ड की दर से वितरण किया गया।
0000000000000
जनवरी का आवंटन
2470.211 गेंहू एमटी(मीट्रिक टन) एपीएल
1230.181 गेंहू एमटी अतिरिक्त एपीएल
0444.061 गेहूं एमटी बीपीएल
1102.830 गेहूं एमटी कुल बीपीएल
0711.745 चावल एमटी बीपीएल
1458.294 चावल एमटी कुल बीपीएल
0678.152 गेहूं एमटी अंत्योदय
0904.420 चावल एमटी कुल अंत्योदय
00000000000
आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा
जनवरी से मार्च तक के लिए नियमित खाद्यान्न
825.264 एमटी गेहूं एपीएल
1107..223 एमटी गेहूं अतिरिक्त एपीएल
405.148 एमटी गेहूं बीपीएल
608.280 एमटी चावल बीपीएल
1102.830 एमटी गेहूं कुल बीपीएल
1458.294 एमटी चावल कुल बीपीएल
678.152 एमटी गेहूं कुल अंत्योदय
904.420 एमटी चावल कुल अंत्येादय
0000000000000
नियमित रूप से खाद्यान्न
1644.947 एमटी गेहूं एपीएल
122.958 एमटी गेहूं अतिरिक्त एपीएल
38.913 एमटी गेहूं कुल बीपीएल
103.465 एमटी चावल कुल बीपीएल