फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 17 चिकित्साधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Sat, 22 Aug 2015 12:17 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली तहसील की आसफपुर सीएचसी के प्रभारी डॉ. पंकज शर्मा के समर्थन में जिले भर के डॉक्टर लामबंद हो गए हैं। जिले की 17 सीएचसी/पीएचसी प्रभारियों ने सीएमओ को संयुक्त इस्तीफा सौंपा है। सभी डॉक्टरों ने मौजूदा हालात में प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने में असमर्थता जताई है। इधर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने भी डॉ. पंकज शर्मा का समर्थन करते हुए उनके साथ अभद्रता करने वाली संविदा स्टाफ नर्स को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

आसफपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज शर्मा का संविदा स्टाफ नर्स से विवाद हो गया था। नर्स ने डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डॉक्टर की ओर से भी नर्स के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घटना के विरोध में डॉ. पंकज शर्मा समेत डॉ. विश्वास अग्रवाल, डॉ. गोविंद स्वर्णकार, डॉ. फिरात हुसैन, डॉ. महेंद्रभान सिंह, डॉ. राकेश रोशन, डॉ. अरुण गंगवार, डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. सनोज मिश्रा, डॉ. ललित, डॉ. भुवनेश कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. ख्यालीराम, डॉ. विनेश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सीपी आर्य ने शुक्रवार को संयुक्त इस्तीफा प्रभारी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार को सौंपा।
--
पीएमएस की चिकित्सा सेवाएं ठप करने की चेतावनी
बदायूं। समरेर पीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार से अभद्रता और उनके खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज होने से प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ भी मुखर हो गया है। पीएमएस के जिलाध्यक्ष डॉ. हरपाल सिंह ने सीएमओ को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। उन्होंने पत्र में कहा है कि डॉ. पंकज शर्मा 16 अगस्त को ही संविदा स्टाफ नर्स की करतूतों के बारे में सीएमओ को बता चुके थे। इसके बावजूद नर्स पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 18 अगस्त को नर्स ने डॉक्टर से अभद्रता और मारपीट की। पीएमएस ने नर्स के खिलाफ कार्रवाई न होने पर चिकित्सा सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें