फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने आंदोलन किया तेज

Mon, 22 Feb 2016 08:13 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा 4800 ग्रेड पर की मांग को लेकर किया जा रहा तेजी पकड़ रहा है। मांग पूरी न होने से खफा जूनियर इंजीनियर्स ने जिले में निर्माण कार्य बंद करा दिए हैं,साथ ही अपनी माप पुस्तिकाएं खंडीय कार्यालय में जमा करा दी गई हैं।
कार्य बहिष्कार के चौथे दिन लोनिवि के एकता सदन में हुई बैठक में संघर्ष समिति के चेयरमैन एनएल शर्मा ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मांग पूरी नहीं हो जातीं।  चेयरमैन ने दावा किया कि जूनियर इंजीनियर्स ने जिले में निर्माण कार्य बंद करा दिए हैं। यहीं नहीं उन्होंने अपनी माप पुस्तिकाएं खंडलीय कार्यालय में  जमा करा दी हैं। कहा कि  यदि 24 फरवरी तक मांग को पूरा नहीं किया गया तो 25 से बेमियादी हड़ताल शुरू हो जाएगी। अन्य वक्ताओं ने भी सरकार द्वारा मांग पूरी न करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर केके गुप्ता, जमाल अहमद खां, संजीव उपाध्याय, यादराम गंगवार, राजवीर सिंह, रामगोपाल गौतम, अभिनव कुमार,  नरोत्तम सिंह, रामौतार यादव,मांगे राम, नितिन स्वरूप, आनंद पाल, आशीष  शर्मा, शिवराज सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, मनोज कुमार सेंगर, ओपी आर्य, सूबे  सिंह, अशोक कुमार, सर्वेंद्र कुमार,अजीत चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें