फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख रखेगी पुलिस लाइंस के इलाके पर नजर

Mon, 22 Feb 2016 08:12 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पुलिस लाइंस में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी क्लोज सर्किट कैमरों से होगी। तीसरी आंख से कोई नहीं बच सकेगा। इसके लिए चार कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस लाइंस में ही कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) के नोडल अधिकारी एसपी सिटी अनिल यादव की देख-रेख में इसके लिए काम शुरू हो गया है।
सुरक्षा के लिहाज से सिविल लाइंस इलाका पुलिस के लिए अहम है। बड़े अधिकारियों के आवासों तक जाने के रास्तों के साथ यहां पुलिस परेड ग्राउंड और पुलिस लाइन भी है। इन दिनों पुलिस लाइन में 170 रिक्रूटों का प्रशिक्षण चल रहा है। ऐसे में सुरक्षा और भी जरूरी हो गई है। इसके मद्देनजर पुलिस लाइंस पर चार क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जाएंगे। चारों रोड पर यह कैमरे नजर रखेंगे। कोर्ट परिसर में भी दो कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए भी मंजूरी मिल गई है। कैमरों की खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शहर में जिन स्थानों पर भी सीसी कैमरे लगे हुए हैं उनको दुरुस्त कराया जा रहा है। पुलिस लाइंस पर चार नए सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस गंभीर है। यहां दो कैमरे और लगाए जाएंगे।-अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें