फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश हित में कार्य करने का लिया संकल्प

Sat, 27 Feb 2016 07:57 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
महान क्रांतिवीर चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर शनिवार को युवा संगठनों से जुड़े  तमाम युवाओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और देश भक्ति का जज्बा रखने वाले आजाद के पद चिह्नों पर चलते हुए देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नव क्रांति दल (एनकेडी) के पदाधिकारी अध्यक्ष योगेश यादव के साथ  शहीद स्थल पर एकत्र हुए। अध्यक्ष यादव ने कहा कि आजाद ने देश की आजादी को अपने जीवन के कीमती समय दे दिया और इसके लिए अपने प्राण भी न्यौछावर कर  दिए। इनके बलिदान ने देश को आजादी दिलाई। यही वजह है कि हम आज आजादी की  सांस ले रहे हैं। इस मौके पर जिला सचिव बंटी शर्मा, अनिल यादव आदि ने भी  विचार व्यक्त किए। चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि देने वालों में ललित,  प्रेमशंकर, रचित सक्सेना, आदित्य, विकास, रिंकू ठाकुर, राजीव यादव, शिवम,  गोाल, अतुल, विनीत, विवेक, सुरजीत, निकिल आदि शामिल रहे।
युवा संकल्प  सेवा समिति के प्रधान कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में  अध्यक्षता नन्हेंलाल कश्यप ने की। चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर  उनको श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यअतिथि उमेश राठौर ने चंद्रशेखर आजाद को महान  क्रांतिवीर बताया और कहा कि देश को आजादी दिलाने में उनके योगदान को कभी  भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट, ज्ञान गौरव  साहू, डॉ. अंकुर गुप्ता, पुष्पा देवी कश्यप, धर्मवीर सिंह, रेनू कश्यप,  रोहताश पटेल, सत्य प्रकाश एडवोकेट, विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुजारी हैं वही जो राष्ट्र का गुणगान करते हैं
महान क्रांतिवीर की पुण्यतिथि पर उनके बलिदान को याद किया गया। भारतीय संगोष्ठक की ओर से मोहल्ला चौबे में आयोजित इस मौके पर आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने चंद्रशेखर आजाद की शान में कविताएं पढ़ीं। संस्था के अध्यक्ष अमन मयंक शर्मा ने सुनाया-
पुजारी हैं वही जो राष्ट्र का गुणगान करते हैं
जलाकर देह औरों के लिए दिनमान करते हैं।
कवि कामेश पाठक, शायर मोहम्मद सगीर बदायूंनी, संजय सक्सेना, उमेश कुमार, आदर्श कुमार ने भी रचना पाठ किया। इस अवसर पर गौरव पाठक, दिनेश चंद्र शर्मा, गीता शर्मा, सोनाली शर्मा अंजलि, विनोद शर्मा, वीरेंद्र कुमार, ताहिर अली, प्रदीप तालिब, विष्णु गोपाल अनुरागी, अजय, सुरेंद्र मिश्रा, नमन मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन नरेश परौलवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें