फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विभाग की सुस्ती, नकली दवा खपाने वालों पर नहीं शुरू हो पाई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आगरा की कंपनी की नकली दवाई खपाने के मामले में अभी शहर से जुड़े दवा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। जबकि नकली दवाएं शहर के मेडिकल स्टोरों में भारी मात्रा में खपाई गई है। औषधि निरीक्षक की टीम की सुस्ती के चलते अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं शुरू की है।
विज्ञापन

एसटीएफ और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने 22 अगस्त को आगरा के फव्वारा बाजार में मां मेडिको और बंसल मेडिकल एजेंसी पर छापा मार कर नकली दवाएं जब्त की गईं थीं। कई नामचीन कंपनियों की पैकिंग में नकली दवाएं रखकर बेची जा रही थीं। जांच में सामने आया है कि बदायूं शहर और आसपास के मेडिकल स्टोरों में दवाएं खपाई गई हैं, लेकिन अभी इस ओर संबंधित विभाग की कोई कार्रवाई नहीं शुरू हो सकी है। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद का कहना है कि जल्द ही इस मामले से जुड़े दवा व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहर में नकली दवा खपाने के मामले की जानकारी मिली है। संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा कि वह ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। - अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें