फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में बिजली ठीक करते समय नगर पंचायत कर्मचारी को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विनोद शर्मा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सैदपुर। कस्बा के वार्ड नंबर एक महेश चौक निवासी विनोद शर्मा (40) पुत्र नरेश शर्मा की बिजली करंट लगने से बुधवार शाम करीब छह बजे मौत हो गई। वह घर में बिजली ठीक कर थे इसी दौरान उनको करंट लग गया। वह नगर पंचायत सैदपुर में आउटसोर्सिंग कर्मचारी थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कस्बा के महेश चौक के रहने वाले विनोद शर्मा नगर पंचायत में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। बुधवार करीब चार बजे वह महेश चौक में बैठे थे। बिजली नहीं आ रही थी। अन्य घरों में बिजली थी। घर से फोन आया तो वह उठकर घर चले गए। घर पर वह बिजली ठीक कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि स्टेपलाइजर पर हाथ लगा तो करंट लग गया। उसके झटके के साथ वह दूर जा गिरे। यह देख परिवार में चीख- पुकार मच गई। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उनको कस्बे के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्होंने सीएचसी भेज दिया। सीएचसी पर डॉक्टर ही नहीं थे। इसके बाद परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह देख परिजन बेसुध हो गए। विनोद के एक बेटा व एक बेटी है। बच्चों की शादी नहीं हुई है। विनोद दो भाईयों में छोटे थे। उनकी मौत से परिवार समेत मोहल्ले में भी कोहराम मचा हुआ है।


सीएचसी पर नहीं मिलता उपचार
सैदपुर सीएचसी क्षेत्र में 50 गांव हैं। यहां इमरजेंसी में उपचार ही नहीं मिलता है। विनोद शर्मा के परिजन उनको लेकर डॉक्टरों का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आए। अगर उनको सही समय पर उपचार मिल जाता और जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें