फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी रहा 

Wed, 07 Sep 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले चल रहे धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी अनवरत जारी रहा। लेखपालों में उनकी मांगे पूरी न होने की वजह से आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार हठधर्मी है, लेखपाल हठकर्मी हैं। 
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह ने कहा कि उन लोगों की हड़ताल मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगी। फिर सरकार नहीं मानी तो वे लोग जेल भरने के लिए भी तैयारी कर चुके हैं, अब कदम पीछे नहीं हटेंगे। मंत्री विवेक सक्सेना ने कहा कि लेखपाल जहां से नौकरी शुरू करता है, वहीं से समाप्त कर देता है। कहा कि कुछ साल नौकरी करने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का वेतनमान लेखपाल के बराबर हो जाता है। इससे 24 घंटे काम करने वाला लेखपाल चपरासी के बराबर हो जाता है। अब इस मनमानी को सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री रामनिवास मिश्रा, तेजपाल सिंह, सर्वेश सिंह, अंबरीश गुप्ता, मोहम्मद रिजवान, कमल सिंह, विवेक सक्सेना, विनोद शर्मा, श्याम कुमार, नेत्रपाल सिंह, रूपेंद्र सिंह, ऐश्वर्य कुमार, राधेश्याम, चरन सिंह, कुलदीप शुक्ला, कुतुबुद्दीन, अशोक शर्मा, हरपाल सिंह, विनोद कुमार, सत्यपाल सिंह, अशोक चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें