फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संभल के वृद्ध का पानी भरे गेहूं के खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव रोशननगर-करियामई में बुधवार सुबह संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव ढाडौल के वृद्ध का शव पानी भरे गेहूं के खेत में मिला। सूचना पर बिल्सी सीओ उमेश चंद्र व इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को घटनास्थल से शराब का खाली पउआ, नमकीन का पाउच और एक डिस्पोजल गिलास भी मिला है।
विज्ञापन


उघैती क्षेत्र के रोशननगर-करियामई मार्ग पर बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे पानी भरे गेहूं के खेत में एक वृद्ध का शव पड़ा देखा। गले में अंगोछा पड़ा हुआ था। सिर से पुराना कंबल लिपटा हुआ था। पास में शराब का खाली पउआ, एक नमकीन का खाली पाउच और एक डिस्पोजल गिलास पड़ा था।
शव पड़े होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सीओ व इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी की। उस दौरान मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर जेब में मिले आधार कार्ड से वृद्ध की पहचान संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव डाढौल निवासी छेदा लाल (60) नौबत राम के रूप में हुई। कुछ देर बाद पुलिस को जानकारी मिली कि वृद्ध की गांव करियामई निवासी कृष्णपाल के यहां ननिहाल है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
देर शाम तक संभल से परिजन नहीं आ सके थे। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें